वैशाली में शराब माफियाओं पर एक्शन, 8 देशी शराब भट्ठियां ध्वस्त; राघोपुर दियारा से 30 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट

Author Rahul ray
Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Vaishali Liquor Raid : वैशाली जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को रुस्तमपुर थाना पुलिस ने सुकुमारपुर दियारा में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान करीब 30 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया.

विज्ञापन

Vaishali Liquor Raid : वैशाली जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को रुस्तमपुर थाना पुलिस ने सुकुमारपुर दियारा में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान करीब 30 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Vaishali News: गुप्त सूचना पर चला अभियान

रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुकुमारपुर दियारा में अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया.

Hajipur News : 30 हजार लीटर कच्चा जावा किया नष्ट

अभियान के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए करीब 30 हजार लीटर कच्चे जावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया. साथ ही आठ अवैध देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया.

उपकरणों को भी किया नष्ट

पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक ड्रम, टिन ड्रम और अन्य उपकरणों को भी जब्त कर आग के हवाले कर दिया, ताकि दोबारा इनका इस्तेमाल न किया जा सके.

पुलिस को देखते ही फरार हुए तस्कर

छापेमारी के दौरान पुलिस को आता देख शराब तस्कर जंगल और दियारा क्षेत्र का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. इस कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस फरार तस्करों की पहचान में जुटी है.

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले जफराबाद दियारा और सुकुमारपुर दियारा में कार्रवाई कर 19 देसी शराब भट्ठियां ध्वस्त की गई थीं और करीब 50 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया था.

गंगा किनारे अब भी सक्रिय हैं शराब माफिया

पुलिस के अनुसार राघोपुर अंचल के जुड़ावनपुर, मोकरमपुर, मीरमपुर, परोहा, कर्मोपुर, जफराबाद, टोंक दियारा और सुकुमारपुर दियारा समेत गंगा किनारे कई इलाकों में अवैध शराब निर्माण की गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलती रहती है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब माफियाओं के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा.

Also Read :हाजीपुर में 5 जुलाई को रामविलास पासवान की 80वीं जयंती मनाई जाएगी, मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन