हाजीपुर में 5 जुलाई को रामविलास पासवान की 80वीं जयंती मनाई जाएगी, मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
बैठक की तस्वीर
Ram Vilas Paswan 80th Birth Anniversary : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पार्टी संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण रामविलास पासवान की 80वीं जयंती 5 जुलाई को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. हाजीपुर में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई.
Ram Vilas Paswan 80th Birth Anniversary : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पार्टी संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण रामविलास पासवान की 80वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. हाजीपुर में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में बताया गया कि 5 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
आपके शहर में
जिला कार्यकारिणी की बैठक में बनी जयंती समारोह की रणनीति
लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के जिला कार्यालय, सुल्तानपुर इंडस्ट्रीज एरिया में रविवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य 5 जुलाई को होने वाले भव्य जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा करना था.
Hajipur News : प्रदेश अध्यक्ष बोले- भव्य होगा जयंती समारोह
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक राजू तिवारी एवं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशरफ अंसारी मौजूद रहे. राजू तिवारी ने कहा कि गरीब, शोषित और वंचित समाज के मसीहा रामविलास पासवान की जयंती हर वर्ष की तरह इस बार भी हाजीपुर में भव्य रूप से मनाई जाएगी.
मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने बताया कि समारोह में केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
Chirag Paswan : कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जयंती समारोह वीर चौहरमल नगर, सर्किट हाउस के समीप हाजीपुर में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
Vaishali News: कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
जिला मीडिया प्रभारी गुड्डु कुमार जायसवाल ने बताया कि बैठक में बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए