डकैती की योजना बना रहे अंतरजिला गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2015 6:46 PM
हाजीपुर: डकैती की योजना बना रहे एक अंतरजिला आपराधिक गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. इन अपराधियों को वैशाली जिले के नगर थाना अंतर्गत सीता चौक के समीप पकड़ा गया. पुलिस ने इनके पास से हथियार व मोटरसाइकिलें भी बरामद की है. पुलिस अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि […]
हाजीपुर: डकैती की योजना बना रहे एक अंतरजिला आपराधिक गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. इन अपराधियों को वैशाली जिले के नगर थाना अंतर्गत सीता चौक के समीप पकड़ा गया. पुलिस ने इनके पास से हथियार व मोटरसाइकिलें भी बरामद की है.
पुलिस अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि सूचना के आधार पर गिरफ्तार किये गये इन लोगों के पास पुलिस ने दो स्वचालित पिस्तौल, दो देशी कट्टा, 20 कारतूस, दो लाख रुपये, 12 मोबाइल फोन, आठ अतिरिक्त सिम कार्ड और तीन मोटरसाइकिल बरामद कीं. उन्होंने बताया कि इन अपराधियों की पूर्व में एक ऑटोटोमोबाल एजेंसी, एक गैस एजेंसी तथा एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लूटपाट में संलिप्तता रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










