मुथूट फाइनेंस सोना लूट कांड : जिसकी तलाश में धूल फांक रही पुलिस, 21 दिन बाद दर्ज हुई उसके भागने की प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2019 8:43 PM
हाजीपुर:बिहारके हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड में बीते 23 नवंबर को मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोना लूट मामले में पुलिस जिस शातिर बालबंदी की तलाश में खाक छान रही है, उसके पुलिस कस्टडी से भाग निकलने की घटना के 21 दिन बाद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मालूम […]
हाजीपुर:बिहारके हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड में बीते 23 नवंबर को मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोना लूट मामले में पुलिस जिस शातिर बालबंदी की तलाश में खाक छान रही है, उसके पुलिस कस्टडी से भाग निकलने की घटना के 21 दिन बाद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मालूम हो कि 55 किलो सोना लूटकांड में एसआइटी लालगंज थाने के बलुआ बसंता निवासी राजेंद्र शर्मा का पुत्र विरेंद्र शर्मा, समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के साहपुर पमरा निवासी स्व विजय शंकर झा के पुत्र विकास झा व बाल बंदी (बिदुपुर थाने के गोखुलपुर के राजकुमार सिंह का पुत्र मुकुल कुमार राय) की सरगर्मी से तलाश कर रही है.
पुलिस ने इन तीनों की तस्वीर भी जारी कर रखी है. बताया जाता है कि बीते 6 नवंबर को मुजफ्फरपुर रिमांड होम से पांच बाल बंदियों को हाजीपुर जुबेनाइल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. पेशी के बाद मुजफ्फरपुर वापस ले जाने के दौरान हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर चौक के समीप बाइक सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर बंदी को ले जा रही गाड़ी को घेर लिया था तथा बिदुपुर के बाल बंदी समेत दो को भगा ले गये थे. 7 नवंबर को रिमांड होम के अधीक्षक ने इस संबंध में नगर थाने को आवेदन दिया था. उस आवेदन के आलोक में 26 नवंबर को इस घटना की प्राथमिकी दर्ज की गयी. यानी 55 किलो सोना लूटकांड के तीन दिन बाद. अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी कर रही है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
बाल बंदी को भगा कर ले जाने के मामले में किन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है, इसे देखा जायेगा. सनहा मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की वजह से प्राथमिकी दर्ज करने में विलंब हुआ होगा. (राघव दयाल, एसडीपीओ, हाजीपुर सदर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










