भीषण गर्मी से राहत, वैशाली में बदला मौसम का मिजाज

Hajipur News: वैशाली जिले में काले बादलों और ठंडी हवाओं से लोगों को मिली राहत, बारिश की संभावना बरकरार
Hajipur News: वैशाली जिले में काले बादलों और ठंडी हवाओं से लोगों को मिली राहत, बारिश की संभावना बरकरार
Hajipur News: (कैफ अहमद) वैशाली जिले में पिछले करीब दस दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार की सुबह राहत महसूस हुई. सुबह होते ही आसमान में घने काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं. बादलों की गरज के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया, जिससे लोगों ने लंबे समय बाद गर्मी से राहत महसूस की.
बीते दिनों जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा था. हालात ऐसे हो गए थे कि सरकारी स्कूलों से लेकर निजी विद्यालयों तक में गर्मी को देखते हुए छुट्टियां घोषित करनी पड़ी थीं. तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था. बाजारों और सड़कों पर भी दिन के समय भीड़ कम दिखाई दे रही थी.
मौसम बदलने से लोगों ने ली राहत की सांस
शुक्रवार सुबह अचानक बदले मौसम ने लोगों के चेहरे पर राहत जरूर दी है. तेज हवा और बादलों के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की भी सूचना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
किसानों के बीच बढ़ी चिंता
मौसम में आए इस बदलाव से जहां आम लोगों को राहत मिली है, वहीं किसानों के बीच फसलों को लेकर चिंता भी देखी जा रही है. किसान संभावित तेज बारिश और हवा से फसलों पर पड़ने वाले असर को लेकर संशय में हैं.
मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार हाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विभाग ने कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया है.
यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा लोगों को गर्मी और उमस से और अधिक राहत मिलने की उम्मीद है.
Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










