संगठन सृजन के तहत धरातल पर किया जा रहा कार्य : राकेश कुमार

Hajipur News: कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर हुआ मंथन, लक्ष्मी विलास पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
Hajipur News: (राहुल राय) कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए धरातल पर लगातार कार्य किया जा रहा है. ये बातें कांग्रेस के पर्यवेक्षक राकेश कुमार मुन्ना ने कही. गुरुवार को स्थानीय लक्ष्मी विलास पैलेस में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत एक बैठक आयोजित की गई.
बैठक में कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक राकेश कुमार मुन्ना की उपस्थिति में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अक्षय शुक्ला तथा प्रो. संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे.
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा. संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आम लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर भी विचार-विमर्श किया गया.
राकेश कुमार मुन्ना ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत गांव-गांव और पंचायत स्तर पर कार्य किया जा रहा है, ताकि पार्टी को और मजबूत बनाया जा सके. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने की अपील की.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर तारक चौधरी, मनोज कुमार सिंह, बृजकिशोर प्रसाद सिंह कुशवाहा, कुमार गौतम, उत्तम यादव, महेश कुमार नूतन, बनारस राय, नवीन कुमार चौधरी, रोहित कुमार शुक्ला, दीपक शुक्ला, मुकेश रंजन, लिटर गोप, राजीव कुमार चौधरी, गौतम कुमार, प्रभात कुमार पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










