हाजीपुर: आम में काले धब्बे आने से किसान चिंतित

Hajipur News: एन्थ्रेक्नोज बीमारी से सड़कर गिर रहे आम, किसानों को भारी नुकसान की आशंका
Hajipur News: (राहुल कुमार राय) ईस्माइलपुर गांव में आम की फसल पर बीमारी का असर देखने को मिल रहा है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं. आम के फलों पर काले-काले धब्बे पड़ने लगे हैं और फल पकने से पहले ही सड़कर जमीन पर गिर रहे हैं. इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है.
ग्रामीण किसान निर्भय कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष आम के फलों में इस तरह की कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन इस बार अधिकांश पेड़ों में लगे आम पर काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं. इसके कारण फल समय से पहले खराब होकर गिर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है.
वहीं किसान राहुल मिश्रा, विश्वजीत कुमार, मुनचुन कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि इस वर्ष आम की फसल पर बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है. पेड़ों पर लगे फलों में काले धब्बे पड़ने के बाद वे सड़कर नीचे गिर रहे हैं. इससे किसानों को काफी घाटा उठाना पड़ सकता है. किसानों का कहना है कि इस साल आम की अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बीमारी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है.
एन्थ्रेक्नोज बीमारी के कारण लग रहे धब्बे
जिला उद्यान पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि आम के फलों में काले धब्बे एन्थ्रेक्नोज बीमारी के कारण लगते हैं. यह एक फफूंद जनित रोग है, जो नमी और मौसम में बदलाव के कारण तेजी से फैलता है. उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि मैन्कोज़ेब एवं कार्बेन्डाजिम जैसे कवकनाशियों का छिड़काव करने से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है.
उन्होंने बताया कि इन कवकनाशियों का प्रयोग आम के फल बनने से पहले करना अधिक प्रभावी होता है. साथ ही किसानों को समय-समय पर बागानों की निगरानी और उचित देखभाल करने की भी सलाह दी गई है.
Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










