महनार में शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, घर से 74 लीटर विदेशी शराब बरामद

Hajipur News: हसनपुर उत्तरी में छापेमारी कर अवैध कारोबार का पर्दाफाश,आरोपी पुलिस पहुंचने से पहले फरार, बीयर और व्हिस्की की बड़ी खेप जब्त, पुलिस लगातार चला रही अभियान
Hajipur News: (कृत्यानंद सिंह) महनार अनुमंडल क्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है. इसी क्रम में महनार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के अनुसार महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी वार्ड संख्या-13 निवासी सुधीर रॉय, पिता रामस्वरूप रॉय के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस टीम के पहुंचते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई.
बीयर और व्हिस्की की बड़ी खेप जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 500 मिली लीटर के किंग फिशर बीयर के 144 पीस बरामद किए, जिसकी कुल मात्रा 72 लीटर बताई गई. इसके अलावा 180 मिली लीटर के ऑफिसर चॉइस व्हिस्की के 13 पीस, कुल 2.340 लीटर शराब भी बरामद की गई. इस प्रकार पुलिस ने कुल 74.340 लीटर विदेशी शराब जब्त की.
बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना लाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस पहुंचने से पहले ही फरार हुआ कारोबारी
बताया गया कि छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी सुधीर रॉय मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार चल रहा अभियान
इस संबंध में महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि महनार अनुमंडल क्षेत्र में शराब माफियाओं एवं सूखा नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी परिस्थिति में अवैध शराब कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा.
Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










