हाजीपुर : सोनपुर रेल मंडल के भगवानपुर एवं सराय स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य को लेकर शुक्रवार को ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जायेगा. भगवानपुर व सराय स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए पुल संख्या 52 पर आवश्यक निर्माण कार्य के कारण 6 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक साढ़े छह घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहेगा
. इसकी वजह से हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर चलने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी रूप से बदलाव किया गया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार के अनुसार तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. तीन ट्रेनों का आंशिक समापन व प्रारंभ दिया गया है. वहीं आठ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलायी जायेगी.
शुक्रवार को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
– गाड़ी संख्या 63267/63268 मुजफ्फरपुर-पाटलीपुत्र-मुजफ्फरपुर मेमू
– गाड़ी संख्या 63266/63265 पाटलीपुत्र-रामदयालू नगर-पाटलीपुत्र मेमू
– गाड़ी संख्या 75215/75216 रक्सौल-पाटलीपुत्र-रक्सौल डेमू
आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें
– 5 सितंबर को ग्वालियर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 11124 ग्वालियर-बरौनी मेल का आंशिक समापन छपरा में किया जायेगा. 6 सितंबर को बरौनी के बदले छपरा से ही यह ट्रेन 11123 बनकर ग्वालियर के लिए खुलेगी.
– 6 सितंबर को गाड़ी संख्या 15202 रक्सौल-पाटलीपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में किया जायेगा तथा यहीं से यह 15201 बनकर रक्सौल के लिए खुलेगी.
– 6 सितंबर को गाड़ी संख्या 55022 सीवान-समस्तीपुर पैसेंजर का आंशिक समापन हाजीपुर में किया जायेगा तथा यहीं से यह 55021 बनकर सीवान के लिए खुलेगी.
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें
– 5 सितंबर को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर होकर चलेगी.
– 5 सितंबर को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर होकर चलेगी.
– 5 सितंबर को हटिया से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर होकर चलेगी ।
– 5 सितंबर को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी होकर चलेगी.
– 5 सितंबर को को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12566 नई दिल्ली -दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर-पनियहवा- मुजफ्फरपुर होकर चलेगी.
– 6 सितंबर को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैषाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बरौनी-षाहपुर पटोरी-हाजीपुर होकर चलेगी.
– 6 सितंबर को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मुजफ्फरपुर- पनियहवा-गोरखपुर होकर चलेगी ।
– 6 सितंबर को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15549 जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बरौनी-मोकामा होकर चलेगी.
नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें
– 5 सितंबर को टाटा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18181 टाटा-छपरा एक्सप्रेस को बरौनी और मुजफ्फरपुर के बीच 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी.
– 6 सितंबर को गोरखपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस को छपरा और हाजीपुर के बीच 20 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी.
पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें
– 6 सितंबर को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर सरयु जमुना एक्सप्रेस जयनगर से अपने निर्धारित समय से 70 मिनट देर से खुलेगी.