बच्चा चोरी के आरोप में युवक से हो रही पूछताछ
Updated at : 30 Aug 2019 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर/पटना सिटी : हाजीपुर में मॉबलिंचिंग का ताजा मामला सामने आया है. बुधवार को गांधी सेतु पर चलती बस में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की जमकर पिटाई की गयी. बस के गंगाब्रिज थाने के समीप पहुंचने पर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार पटना से हाजीपुर आ […]
विज्ञापन
हाजीपुर/पटना सिटी : हाजीपुर में मॉबलिंचिंग का ताजा मामला सामने आया है. बुधवार को गांधी सेतु पर चलती बस में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की जमकर पिटाई की गयी. बस के गंगाब्रिज थाने के समीप पहुंचने पर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार पटना से हाजीपुर आ रही बस में सवार एक युवक के साथ रहा बच्चा रोने लगा.
बस में सवार लोगों ने उससे जब बच्चे के रोने व उसके संबंध में पूछताछ की तो वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाया. इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. हालांकि बाद में जब बस गंगाब्रिज थाने के पास पहुंची तो पुलिस ने आरोपित और बच्चे को बस से सुरक्षित निकाल लिया. फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है. बुधवार की शाम इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल होने लगा.
मालूम हो कि बीते 22 अगस्त को सहदेई बुजुर्ग ओपी के पहाड़पुर तोई गांव में बच्चा चोरी के आरोप में आक्रोशित लोगों ने एक विक्षिप्त महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी.दूसरी ओर इस मामले मे एएसपी मनीष कुमार व आलमगंज थाना प्रभारी सीपी गुप्ता ने बताया कि सराय हाजीपुर निवासी चंदन कुमार सिंह को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है.बच्चे को परिजन के हवाले कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




