ePaper

स्कूल में घुस कर शिक्षक पर केरोसन तेल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश

Updated at : 29 Aug 2019 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में घुस कर शिक्षक पर केरोसन तेल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश

हाजीपुर / पटेढ़ी : वैशाली जिले के बेलसर ओपी के उत्क्रमित हाई स्कूल, मझौली बरहटिया में घुस कर शिक्षक सुनील कुमार के साथ मारपीट की गयी तथा शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया. मौके पर जुटे शिक्षकों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया. घटना गुरुवार की है. […]

विज्ञापन

हाजीपुर / पटेढ़ी : वैशाली जिले के बेलसर ओपी के उत्क्रमित हाई स्कूल, मझौली बरहटिया में घुस कर शिक्षक सुनील कुमार के साथ मारपीट की गयी तथा शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया. मौके पर जुटे शिक्षकों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया. घटना गुरुवार की है. मामले में पीड़ित शिक्षक ने बेलसर ओपी की पुलिस से शिकायत की है.

पीड़ित शिक्षक ने मारपीट करने और केरोसिन छिड़क कर जलाने के प्रयास का आरोप बिजली विभाग के मीटर रीडर राहुल कुमार तथा चार अन्य पर लगाया है. आरोप है कि बीते 26 अगस्त को शिक्षक पटेढ़ी बेलसर बिजली पावर ग्रिड गये थे. वहां बरहटिया का राहुल कुमार काम करता है. बिजली बिल का पता करने पर 15 हजार रुपये बकाया बताते हुए उनसे रुपये की मांग की. शिक्षक द्वारा बिल देने पर रुपये जमा करने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासूनी हो गयी. वहां मौजूद जूनियर इंजीनियर ने उस समय बीच-बचाव करते हुए आरोपित की शिकायत वरीय पदाधिकारियों से करने का आश्वासन दिया था. इसी रंजिश में गुरुवार को शिक्षक सुनील जैसे ही स्कूल के कार्यालय पहुंचे, राहुल और उसके चार अन्य साथी वहां पहुंच गये और मारपीट करने लगे. साथ ही केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया. सोने की चेन, मोबाइल व स्कूल से संबंधित कागजात भी छीन कर ले जाने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन