ePaper

साथिया सलाह करेगा किशोर-किशोरियों को मानसिक रूप से मजबूत

Updated at : 24 Aug 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
साथिया सलाह करेगा किशोर-किशोरियों को मानसिक रूप से मजबूत

हाजीपुर : अब मात्र एक क्लिक पर किशोरावस्था में होने वाले बदलाव व उससे जुड़ी भ्रांतियां दूर होगी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत साथिया सलाह मोबाइल एप लांच किया है. इस एप से किशोर व किशोरियों को उम्र के मुताबिक स्वास्थ्य मुद्दों पर सलाह प्राप्त हो सकेगी. साथ ही […]

विज्ञापन

हाजीपुर : अब मात्र एक क्लिक पर किशोरावस्था में होने वाले बदलाव व उससे जुड़ी भ्रांतियां दूर होगी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत साथिया सलाह मोबाइल एप लांच किया है. इस एप से किशोर व किशोरियों को उम्र के मुताबिक स्वास्थ्य मुद्दों पर सलाह प्राप्त हो सकेगी.

साथ ही जीवन कौशल संबंधी प्रश्नों का समाधान व साथिया हेल्पलाइन के माध्यम से सलाहकारों से जानकारी भी ली जा सकेगी. उम्र के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिससे किशोर-किशोरियां अनजान होते हैं और कई बार उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. किशोर-किशोरियों में उम्र के अनुसार होने वाले बदलाव को लेकर यह एप माता-पिता को भी जागरूक करेगा.
गूगल प्ले स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड
इस एप को गूगल प्ले स्टोर से स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है. इसमें एक टोल फ्री नंबर भी दिया गया है, उस पर कॉल कर कोई भी किशोर अपनी शारीरिक और मानसिक समस्याओं के बारे में विशेष सलाह ले सकता है. किशोर-किशोरी स्वयं भी अपने मोबाइल व कंप्यूटर पर इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सीधे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. एप 10 से 19 वर्ष के बीच किशोर-किशोरियों को किशोरावस्था से जुड़े विषयों पर तकनीकी रूप से सही जानकारी देगा.
जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से मोबाइल ऐप और साथिया रिसोर्स किट के साथ-साथ एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. युवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002331250 जारी किया गया है, जिसमें वे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस हेल्पलाइन नंबर पर युवाओं को विशेषज्ञों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी.
वहीं, इस योजना के तहत माता-पिता को भी जागरूक किया जाएगा, जिससे वे अपने बच्चों को पहले से ही शरीर में होने वाले परिवर्तन के बारे में बता सकते हैं. सही जानकारी के अभाव में लड़के और लड़कियां गलत कदम भी उठा लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. मगर इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए किशोर-किशोरियों में होने वाला परिवर्तन के बारे में वह नि:संकोच बात कर सकते हैं.
चिड़चिड़ापन, धैर्य व पढ़ाई में एकाग्रता की कमी, दोस्तों, भाई-बहनों के साथ झगड़ा करना, ज्यादा वक्त घर के बाहर गुजारना, डिप्रेशन, बार-बार बीमार पड़ना, कहना न मानना, बहस करना, झूठ बोलना, बात करने में झिझकना, परिजनों से बात करने में कतराना, छोटी छोटी बातों में घबरा जाना जैसी समस्याओं का निदान आसानी से मिलेगा. इस एप में शारीरिक बदलाव, मानसिक स्थिति, भावनात्मक परिवर्तन, त्वचा संबंधी समस्या, पोषण आहार, यौन संबंधी, नशा, अधिकार, योजना और जीवन कौशल संबंधी प्रश्नों के समाधान दिए गए हैं.
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लांच
एप के माध्यम से माता-पिता को भी किया जायेगा जागरूक
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर ले सकेंगे परामर्श
युवाओं को विशेषज्ञों के माध्यम से जानकारी दी जायेगी
एप से मिलेंगी ये सुविधाएं
– प्रजनन स्वास्थ्य समबंधित परामर्श सेवाएं
– किशोरावस्था दौरान पोषण संबंधित सलाह
– एनेमिया जांच, उपचार तथा रोकथाम का परामर्श
– माहवारी से समबंधित स्वच्छता एवं समस्याओं के निराकरण पर सलाह एवं उपचार
– प्रजनन तंत्र संक्रमण व यौन जनित रोगों पर परामर्श
– प्रसव पूर्व जांच एवं सलाह
– सुरक्षित गर्भपात के लिए मार्गदर्शन एवं सलाह
– समुचित रेफरल सेवा
– विवाह के सही उम्र की जानकारी के लिए परामर्श
– अन्य रोग एवं समस्याएं (चर्म रोग, मानसिक तनाव, निराशा, नशापान, घरेलू एवं यौन हिंसा)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन