ट्रक के धक्के से छात्रा की मौत, हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2019 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर/अरनिया/जंदाहा : जंदाहा-हाजीपुर एनएच 322 पर जंदाहा थाने के चकफतेह चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से कोचिंग से वापस घर लौट रही इंटर की छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे […]
विज्ञापन
हाजीपुर/अरनिया/जंदाहा : जंदाहा-हाजीपुर एनएच 322 पर जंदाहा थाने के चकफतेह चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से कोचिंग से वापस घर लौट रही इंटर की छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये.
वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका 19 वर्षीय निशा कुमारी मुकुंदपुर भाथ पंचायत की मुखिया सुनीता देवी की पुत्री थी. उसके पिता लालदेव राम रालोसपा दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं. छात्रा की मौत से आक्रोशित लोगों ने जंदाहा-हाजीपुर एनएच को चकफतेह के समीप जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही जंदाहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी.
पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. आक्रोशित लोगों के शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मुकुंदपुर भाथ पंचायत की मुखिया सुनीता देवी व रालोसपा दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लाल देव राम की 19 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी अंधरावर चौक स्थित कोचिंग में पढ़ने गयी थी.
कोचिंग के बाद सुबह लगभग साढ़े दस बजे वह साइकिल से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान जैसे ही वह चकफतेह बजरंगबली के समीप पहुंची कि जंदाहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी. इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन जैसे ही उसका शव लेकर गांव पहुंचे घर में कोहराम मच गया. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जंदाहा-हाजीपुर मार्ग को चकफतेह के समीप जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक मोहम्मद हकीमुद्दीन खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये.
पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने इससे इन्कार कर दिया. बाद में पुलिस के समझाने पर सभी पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए. इधर मृतका की मां, बड़े भाई सरोज व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मां और भाई बार-बार बेहोश हो जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




