हाजीपुर-जंदाहा एनएच पर 16 घंटे बाद जाम खत्म
Updated at : 10 Apr 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

बिदुपुर/राजापाकर : बीते सोमवार को सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी की मौत के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर-जंदाहा एनएच 322 को बिदुपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के समीप जाम कर दिया. लगभग 16 घंटे बाद मंगलवार की सुबह 11 बजे के आसपास पुलिस ने स्थानीय बुद्धिजीवियों के सहयोग से सभी को समझा कर […]
विज्ञापन
बिदुपुर/राजापाकर : बीते सोमवार को सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी की मौत के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर-जंदाहा एनएच 322 को बिदुपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के समीप जाम कर दिया.
लगभग 16 घंटे बाद मंगलवार की सुबह 11 बजे के आसपास पुलिस ने स्थानीय बुद्धिजीवियों के सहयोग से सभी को समझा कर शांत कराया तथा शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मालूम हो कि राजापाकर थाने के राजापाकर बनघरा निवासी कपड़ा व्यवसायी सुबोध कुमार बीते सोमवार को हाजीपुर से इ-रिक्शे से बिदुपुर लौट रहा था कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. गंभीर रूप से जख्मी सुबोध को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उसकी मौत हो गयी.
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बिदुपुर थाने के इस्माइलपुर रामजानकी ठाकुरबाड़ी के समीप हाजीपुर-जंदाहा एनएच पर टायर जलाकर सोमवार की देर रात जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी लोग नहीं माने और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे.
बिदुपुर के थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, सहायक अवर निरीक्षक जयकुमार सिंह, पूर्व मुखिया नागेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने लगभग 16 घंटे बाद मंगलवार की सुबह 11 बजे के आसपास सभी को समझा कर शांत कराया. बिदुपुर के बीडीओ ने परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक उपलब्ध कराया है. इधर इस घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




