ePaper

वैशाली के आरक्षी अधीक्षक के चालक और बेटे पर तेजाब से हमला, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 23 Feb 2019 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
वैशाली के आरक्षी अधीक्षक के चालक और बेटे पर तेजाब से हमला, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार में शनिवार की सुबह भूमि विवाद में वैशाली जिले के आरक्षी अधीक्षक के चालक और उसके पुत्र के साथ मारपीट की गयी. हमलावरों ने दोनों पर तेजाब से भी हमला कर दिया. तेजाब से जख्मी एसपी के चालक और उसके पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार में शनिवार की सुबह भूमि विवाद में वैशाली जिले के आरक्षी अधीक्षक के चालक और उसके पुत्र के साथ मारपीट की गयी. हमलावरों ने दोनों पर तेजाब से भी हमला कर दिया. तेजाब से जख्मी एसपी के चालक और उसके पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस जांच में जुट गयी है.

जानकारी के अनुसार, वैशाली के आरक्षी अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो के सरकारी चालक कृष्णनंदन प्रसाद जौहरी बाजार स्थित अपने घर में परिजनों के साथ रहते हैं. पड़ोस के ही लालबाबू राय से उनका भूमि विवाद चल रहा है. इसी को लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में विवाद हो गया. जख्मी कृष्णानंदन प्रसाद ने बताया कि तेजाब से हुए हमले में उनका पुत्र निकेश भी जख्मी हो गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन