हादसे में एक की मौत, छह जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

परिजनों ने चालक के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी बिदुपुर : थाना क्षेत्र के बिदुपुर बाजार में बीते शुक्रवार की देर रात में टेंपो पलटने से आधा दर्जन से अधिक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ घायलों में एक युवक की मौत इलाज के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल में हो गयी. शनिवार की अहले सुबह […]
विज्ञापन
परिजनों ने चालक के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
बिदुपुर : थाना क्षेत्र के बिदुपुर बाजार में बीते शुक्रवार की देर रात में टेंपो पलटने से आधा दर्जन से अधिक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ घायलों में एक युवक की मौत इलाज के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल में हो गयी. शनिवार की अहले सुबह मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर कमालपुर गांव के निकट शव रख कर घंटों जाम कर दिया. इस कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गयी. मुख्य मार्ग पर जाम स्थल थाने से महज तीन से चार सौ फुट की दूरी पर थी. मृतक सुमन झा के पिता चकमैगर निवासी राजवंश झा उर्फ मिंटू झा द्वारा बिदुपुर थाना में चालक के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
जानकारी के अनुसार मृतक सुमन झा पटना से ड्यूटी कर टेंपो से घर लौट रहे थे कि बिदुपुर बाजार में टेंपो चालक ने गति अनियंत्रित होने के कारण संतुलन खो दिया, जिससे टेंपो पलट गया. टेंपो पर सवार सभी यात्री जख्मी हो गये. टेंपो चालक टेंपो लेकर फरार हो गया, जबकि ऑटो पर सवार जख्मी अन्य लोगों का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया़ जबकि गंभीर रूप से जख्मी सुमन झा को इलाज के लिए उनके परिजन बिदुपुर पीएचसी लाये. वहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान सुमन झा की मौत हो गयी. सुमन झा की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. घटना के विरोध में शनिवार को सुबह से ही ग्रामीणों के द्वारा हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को कमालपुर गांव के निकट शव रख कर जाम कर दिया. लगभग साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक मुख्य मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध रहा. परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े थे.
घटना की सूचना पर बिदुपुर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, एसआई पानेश्वर पासवान एवं भोला सिंह सशस्त्र बलों के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत किया. वहीं लोगों के द्वारा बीडीओ और सीओ के मुख्यालय में नहीं रहने का भी आरोप लगाया गया. घटना की सूचना पर स्थानीय अमेर पंचायत के तहत कबीर अंत्येष्टि के तीन हजार रुपये व बीडीओ राकेश कुमार के द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये परिजन को दिये गये. वाहनों की लंबी कतारें मुख्य मार्ग के दोनों ओर लग गये. मृतक सुमन झा के परिजन का बुरा हाल था. आक्रोशित लोगों के शांत होने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों से बीजेपी मंडल पूर्वी अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




