स्कॉर्पियो ने चार को रौंदा, तीन की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jun 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

पातेपुर(हाजीपुर) : तिसिऔता थाना क्षेत्र के बरडीहा पंचायत के चकाइया चंवर में मकई के खेत में काम कर रही चार महिलाओं को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंदा डाला, जिससे तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल एक महिला अस्पताल में भर्ती है, जिसकी स्थिति नाजुक बतायी गयी है. चकाइया चंवर में […]
विज्ञापन
पातेपुर(हाजीपुर) : तिसिऔता थाना क्षेत्र के बरडीहा पंचायत के चकाइया चंवर में मकई के खेत में काम कर रही चार महिलाओं को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंदा डाला, जिससे तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल एक महिला अस्पताल में भर्ती है, जिसकी स्थिति नाजुक बतायी गयी है.
चकाइया चंवर में सड़क के किनारे एक खेत में चारों महिलाएं मकई का बाल छील रही थी. तभी चकाइया की ओर से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने खेत में घुस कर चारों को रौंद दिया. इनमें चकाइया निवासी भोला राम की 50 वर्षीया पत्नी प्रेमिया देवी, 13 वर्षीय बेटी रीता कुमारी एवं रामचंद्र राम की 16 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि सरोजनी देवी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है. दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक और उसमें सवार लोग गाड़ी छोड़ कर भाग निकले. घटना की सूचना लगते ही आस पास के हजारों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये.
स्कॉर्पियो ने चार…
स्थानीय लोगों के सूचना पर तिसिऔता थानाध्यक्ष डॉ राजीव नयन, पातेपुर के सीओ पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. आक्रोशित लोग डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे, किंतु अनुमंडल पदाधिकारी महुआ रवि भूषण शर्मा एवं एसडीपीओ मालती कुमारी पहुंचीं. मृतक के परिजनों को चार-चार लाख का चेक एसडीओ ने दिया. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




