टावर लगाने का विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट

Updated at : 07 Dec 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
टावर लगाने का विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट

एपीएस इलेक्ट्रिकल कंपनी लगा रही है िबजली का टावर राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के मिल्की गांव में बुधवार को अपनी जमीन में टावर लगाने का विरोध करने पर महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पिटायी की गयी. गांव के राम एकबाल साह और सीताराम साह के महिला परिजनों के साथ पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई की. पुलिस के […]

विज्ञापन
एपीएस इलेक्ट्रिकल कंपनी लगा रही है िबजली का टावर
राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के मिल्की गांव में बुधवार को अपनी जमीन में टावर लगाने का विरोध करने पर महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पिटायी की गयी. गांव के राम एकबाल साह और सीताराम साह के महिला परिजनों के साथ पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई की. पुलिस के इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पर महिलाएं आक्रोशित हो गयी और जमकर हंगामा किया. इस दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी सब देखती रही. पीड़िता संजू देवी, अंजू देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी, पूनम कुमारी एवं उनकी बच्चियां अंजली, जूही ,करीना ,काजल ने बताया कि टावर गाड़ने का विरोध करने पर वहां उपस्थित पुलिस द्वारा महिलाओं, बच्चियों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा गया. वही वहां खड़े पुलिस के अधिकारी मूकदर्शक होकर सब देखते रहे.
महिलाओं का कहना था कि घर के सभी पुरुष बाहर कार्य करते हैं. पीड़ित महिलाओं ने एसपी से घटना की जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है.जानकारी के अनुसार मिल्की ग्राम निवासी राम इकबाल साह के खेत को एपीएस इलेक्ट्रिकल कंपनी द्वारा 220 केवीए का ट्रांसमिशन लाइन लगाने के लिये टावर गाड़ा जा रहा है. बरौनी से हाजीपुर तक तार खींचने के लिये यहां चार खंभा वाले बड़े टावर बनाने के लिए स्थान का चयन किया गया है. इसी जमीन में राम एकबाल साह द्वारा घर बनाया जा रहा था.
कंपनी के अधिकारी इसी जमीन पर टावर लगाने का काम शुरू कर दिया है. भूस्वामी के बिना सहमति से जबरदस्ती पुलिस की भारी बंदोबस्ती के बीच दो जेसीबी लाकर घर को तोड़ दिया गया. उनके खेत में टावर बनाने के लिए जबरन गड्ढे खोदे जाने लगे.
परिजनों का आरोप है कि कंपनी द्वारा बगल के खेत में पोल गाड़ने की बात कहीं जा रही थी. लेकिन उसके द्वारा मैनेज करने के बाद मेरे खेत में जबरन पोल गारा जा रहा है.
इसमें साजिश की गयी है और महिलाओं को पुलिस द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. उक्त जमीन में बन रहे घर को जेसीबी मशीन द्वारा जबरन तोड़ दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन