ताड़ी देने से मना करने पर विक्रेता को हंसुली से रेता

Updated at : 07 Dec 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
ताड़ी देने से मना करने पर विक्रेता को हंसुली से रेता

बिदुपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा सैदावाद ग्राम में ताड़ी विक्रेता को ताड़ी नहीं देना महंगा पड़ा गया. ताड़ी पीने वालों ने ताड़ी विक्रेता के साथ पहले तो गाली-गलौज की उसके बाद उसे हंसुली छीनकर कमर के बाएं तरफ रेत कर गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन
बिदुपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर
बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा सैदावाद ग्राम में ताड़ी विक्रेता को ताड़ी नहीं देना महंगा पड़ा गया. ताड़ी पीने वालों ने ताड़ी विक्रेता के साथ पहले तो गाली-गलौज की उसके बाद उसे हंसुली छीनकर कमर के बाएं तरफ रेत कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसका प्राथमिक इलाज बिदुपुर पीएचसी में कराएं जाने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच रेफर किया.
जानकारी के अनुसार चांदपुरा सैदावाद गांव के ताड़ी विक्रेता देवेंद्र पासवान देर शाम अपने साइकिल में मिट्टी के बर्तन में हंसुली एवं ताड़ी रखकर अपने घर की ओर जा रहे थे. पेठिया के नजदीक जैसे ही वह पहुंचा कि वहां पूर्व से मौजूद रंधीर सिंह, मुन्नका एवं उमेश सिंह जबरन ताड़ी विक्रेता को रोक लिया और ताड़ी पिलाने के लिए कहने लगा. उसने ताड़ी नहीं होने की बात कहते हुए ताड़ी पिलाने से मना कर दिया. उसके बाद उसी का हंसुली छीनकर बाए तरफ कमर को हंसुली से रेत कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने आये मिथिलेश पासवान को भी मारपीट कर घायल कर दिया.
इस संबंध में बिदुपुर पीएचसी में इलाजरत देवेंद्र पासवान के फर्द बयान पर गांव के ही रणधीर सिंह, मुन्नक्वा, एवं उमेश सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन