आज से करें पीपा पुल से गंगा पार

Updated at : 06 Dec 2017 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
आज से करें पीपा पुल से गंगा पार

दो पालियों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन व ऑटो हाजीपुर : गायघाट के समीप बने पीपा पुल पर एक सप्ताह की रस्साकशी के बाद आखिरकार जिलाधिकारी ने दोपहिया व चरपहिया वाहनों के परिचालन की अनुमति दे दी है. एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से अनुमति मिल गयी है. […]

विज्ञापन

दो पालियों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन व ऑटो
हाजीपुर : गायघाट के समीप बने पीपा पुल पर एक सप्ताह की रस्साकशी के बाद आखिरकार जिलाधिकारी ने दोपहिया व चरपहिया वाहनों के परिचालन की अनुमति दे दी है.
एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से अनुमति मिल गयी है. बुधवार की सुबह से पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन तय समय सारिणी के अनुसार आरंभ हो जायेगा. एसडीओ के अनुसार तय समय सारिणी में सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक हाजीपुर से पटना और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक पटना से हाजीपुर के बीच वाहनों का परिचालन होगा. एसडीओ ने बताया कि मालवाहक वाहन व यात्री ऑटो के परिचालन की अनुमति पुल पर नहीं है.
पीपा पुल पर सिर्फ चार चक्का व दुपहिया वाहन ही चलेंगे. इसके लिए फोर्स की तैनाती की गयी है. यातायात डीएसपी शब्बीर अहमद ने बताया कि दो पालियों में पुलिस की तैनाती की गयी है. सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक फिर दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक पुलिसकर्मी ड्यूटी देंगे. रात्रि में वाहनों के परिचालन की अनुमति नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन