प्रधान शिक्षक ने सहायक शिक्षक के साथ की मारपीट

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव में स्थित उच्च विद्यालय अब्बुचक में उस समय अफरा-तफरी मच गया जब स्कूली बच्चों से अवैध वसूली का विरोध करने पर प्रधान शिक्षक ने दबंगता दिखाते हुए अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक सहायक शिक्षक समेत दो लोगो की जमकर पिटाई कर दी. जिस कारण विद्यालय परिसर घंटों […]
महुआ : प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव में स्थित उच्च विद्यालय अब्बुचक में उस समय अफरा-तफरी मच गया जब स्कूली बच्चों से अवैध वसूली का विरोध करने पर प्रधान शिक्षक ने दबंगता दिखाते हुए अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक सहायक शिक्षक समेत दो लोगो की जमकर पिटाई कर दी. जिस कारण विद्यालय परिसर घंटों रणक्षेत्र में तब्दील बना रहा. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल शिक्षक तथा चपरासी को इलाज के लिये अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विद्यालय खुलने के बाद प्रधान शिक्षक लालबाबू राय द्वारा बच्चों से अवैध वसूली किया जा रहा था. जब इसकी सूचना शिक्षकों को मिली तो सहायक शिक्षक हरेंद्र कुमार ने विरोध किया. तभी प्रधान शिक्षक तथा उसके समर्थकों ने हरेंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान बीच बचाव करने आये चपरासी रामभजन शर्मा की भी पिटाई कर दी. घायल शिक्षक तथा चपरासी को अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी . ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि प्रधान शिक्षक द्वारा अक्सर बच्चों से अवैध राशि की वसूली किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




