छापे से 10 मिनट पहले फटा बम
Updated at : 04 Dec 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर दयाल ग्राम में शनिवार की देर रात्रि उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब पटना के एसपी मनु महाराज के निर्देश पर स्पेशल टास्क फोर्स व बिदुपुर पुलिस संयुक्त रूप से एक कुख्यात अपराधी के घर पर छापेमारी के लिए पहुंची. पुलिस अपराधी के घर को चारों तरफ से […]
विज्ञापन
बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर दयाल ग्राम में शनिवार की देर रात्रि उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब पटना के एसपी मनु महाराज के निर्देश पर स्पेशल टास्क फोर्स व बिदुपुर पुलिस संयुक्त रूप से एक कुख्यात अपराधी के घर पर छापेमारी के लिए पहुंची.
पुलिस अपराधी के घर को चारों तरफ से घेर कर छापेमारी करने ही वाली थी कि ऑपरेशन रेड के शुरू होने से दस मिनट पहले ही अपराधी के घर में जोरदार आवाज हुई. जिसके बाद मोर्चा लिए सभी पुलिस कर्मी तितर-बितर हो गये. कुछ पल के लिए सभी एक दूसरे की खोज में लग गये.
हालांकि जोरदार हुई आवाज में किसी पुलिस कर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आवाज सुन कर आस पड़ोस के लोग जुट गये और पुलिस ने भी कुख्यात अपराधी पंकज शर्मा के घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी.
मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी टीम: पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले के कई आपराधिक कांडों में संलिप्त बिदुपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर दयाल ग्राम के स्व. तृप्ति नारायण शर्मा का पुत्र कुख्यात पंकज शर्मा के मोबाइल लोकेशन के आधार पर एसपी मनु महाराज के निर्देश पर एक एसटीएफ टीम गठित हुई थी.
टीम बिदुपुर के उक्त गांव स्थित कुख्यात पंकज के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल के नेतृत्व उक्त अपराधी के घर पर छापेमारी के लिए संयुक्त रूप से घर को घेरा गया. पुलिस की रेड पड़ने ही वाली थी कि उससे महज दस मिनट पहले ही अपराधी के घर में जोरदार आवाज हुई और अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने बताया कि अपराधी फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




