शोरूमकर्मी की हत्या के विरोध में जाम की सड़क

गोरौल/पटेढ़ी बेलसर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-77 पर महमदपुर दरिया के पास चल रहे जमीन विवाद को लेकर बुधवार देर रात एक व्यक्ति की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी. इस संबंध में मृतक बेलसर ओपी क्षेत्र के सिहमा कंठ निवासी संत लाल दास के पिता गरीब दास ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी […]
गोरौल/पटेढ़ी बेलसर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-77 पर महमदपुर दरिया के पास चल रहे जमीन विवाद को लेकर बुधवार देर रात एक व्यक्ति की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी. इस संबंध में मृतक बेलसर ओपी क्षेत्र के सिहमा कंठ निवासी संत लाल दास के पिता गरीब दास ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में आरोप लगाया है
कि उसका पुत्र संत लाल दास हाजीपुर के हुंडई शोरूम में काम करता था और प्रतिदिन मोटरसाइकिल से सिहमा घर लौटता था. बुधवार को देर रात्रि सूचना मिली कि उनके बेटे को किसी ने गोली मार दी, जिसे राजकीय अस्पताल, गोरौल में भर्ती कराया गया है. जब वह अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि उसका पुत्र मृत है. पट्टीदार से जमीन विवाद चल रहा था, जिसकी देखरेख मृतक संत लाल ही करता था. इस मामले में सिहमा कंठ निवासी रंजीत दास, राम प्रवेश दास, समीर दास एवं मधुबाला देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




