बच्चे ज्यादा थाली कम जैसे-तैसे एमडीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाल सिंघाड़ा स्थित मध्य विद्यालय का महुआ : महुआ प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा स्थित राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय में बच्चों की संख्या के अनुपात थाली कम रहने से मध्याह्न भोजन करने में गुरुवार को बच्चों को काफी परेशानी हुई. कई शिफ्ट में उन्हें बैठाकर मिड-डे-मील परोसा गया. गुरुवार को जब प्रभात खबर द्वारा उक्त विद्यालय […]
विज्ञापन
हाल सिंघाड़ा स्थित मध्य विद्यालय का
महुआ : महुआ प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा स्थित राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय में बच्चों की संख्या के अनुपात थाली कम रहने से मध्याह्न भोजन करने में गुरुवार को बच्चों को काफी परेशानी हुई. कई शिफ्ट में उन्हें बैठाकर मिड-डे-मील परोसा गया. गुरुवार को जब प्रभात खबर द्वारा उक्त विद्यालय में मध्याह्न भोजन की पड़ताल की गयी तो उस दौरान स्कूल की ओर से बताया गया कि एकता शक्ति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए चावल, दाल और सब्जी भेजी गयी है, जिसे विद्यालय प्रधान और रसोइयों ने चखा. लंच की घंटी बजने के बाद बच्चे भोजन करने के लिए कतार में बैठे, तो थाली कम पड़ गयी.
सहायक शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि यहां कुल 1150 बच्चे नामांकित हैं. जिनमें से गुरुवार को 685 बच्चों को अनुपस्थित दिखाया गया. लंच के दौरान 600 बच्चे भोजन करने के लिए बैठ गये. लेकिन मात्र 300 थाली होने के कारण परेशानी हुई. जिस कारण पहले तीन सौ बच्चों को खिलाने के बाद थाली को धोकर शेष तीन सौ के करीब बच्चों को भी भोजन कराया गया. वर्षों पुराने उक्त विद्यालय में बच्चों की संख्या की अपेक्षा आधा से भी कम थाली होने के कारण भोजन कराने के दौरान अक्सर रसोइयों को परेशानी होती रहती है. जिस कारण बच्चों में भी रोष व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










