प्रेमिका के गांव पहुंचा युवक, गांववालों ने करायी शादी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महुआ : एक युवक चोरी से प्रेमिका का गांव पहुंच गया. उसने पहचान छिपा रखी थी़ लेकिन ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी शादी करा दी. जानकारी के अनुसार, गांववालों ने युवक व युवती को पकड़ लिया और पूछताछ की. दोनों ने एक-दूसरे से प्यार होने की बात कही. इसके बाद घर के […]
विज्ञापन
महुआ : एक युवक चोरी से प्रेमिका का गांव पहुंच गया. उसने पहचान छिपा रखी थी़ लेकिन ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी शादी करा दी. जानकारी के अनुसार, गांववालों ने युवक व युवती को पकड़ लिया और पूछताछ की.
दोनों ने एक-दूसरे से प्यार होने की बात कही. इसके बाद घर के बगल में स्थित मंदिर पर दोनों की शादी करा दी गयी. इस मौके पर मुखियापति समेत कई लोग उपस्थित थे. मामला कादिलपुर गांव से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव निवासी जटहु सिंह की 19 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी जंदाहा थाना क्षेत्र के महीपुरा गांव निवासी रामनाथ राय के 23 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार से बीते छह माह से प्यार कर रही थी. दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि खुशबू मनीष को अपने घर बुला ली. जैसे ही प्रेमी युवक प्रेमिका के घर आया कि पहले ग्रामीणों ने यह जानने की कोशिश की कि आखिर यह कौन लड़का है,
जो किसी लड़की के घर आ धमका. विगत दो दिन पहले आया युवक घर में ही रह रहा था, तभी मंगलवार की सुबह कोई ग्रामीण महिला खुशबू के घर गयी तो देखा की दोनों एक ही बिस्तर पर बैठ कर बात कर रहे हैं. दोनों की प्रेम कहानी की खबर आग की तरह फैली और सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. दोनों का ननिहाल एक ही जगह पर जंदाहा में है और दोनों में दोस्ती है. महुआ डॉक्टर के पास आया था तो विलंब होने के बाद रुक गया था.
दोनों के बीच बेपनाह मोहब्बत की जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद पंचायत के मुखिया पति मुकेश राय तथा पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी युगल को मंदिर में ले जाकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी करा दी गयी. इसकी सूचना युवक के परिजनों को भी दी गयी. शादी देखने के लिए काफी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










