बिझरौली गांव के एक घर में चोरी

जंदाहा : जंदाहा प्रखंड के बिझरौली गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक साथ चार घरों में हाथ साफ किया.इस संबंध में बिझरौली निवासी ललन चौधरी ने बताया कि वे लोग खाना खाकर सो गये थे. इसी बीच चोर छत से सीढ़ी होकर नीचे उतर कर ड्रेसिंग टेबल के दराज से दो लाख रुपये […]
जंदाहा : जंदाहा प्रखंड के बिझरौली गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक साथ चार घरों में हाथ साफ किया.इस संबंध में बिझरौली निवासी ललन चौधरी ने बताया कि वे लोग खाना खाकर सो गये थे. इसी बीच चोर छत से सीढ़ी होकर नीचे उतर कर ड्रेसिंग टेबल के दराज से दो लाख रुपये चुरा ले गये. लेकिन घर में रखे जेवर आदि बच गये.
इसके बाद बगल के भैरो चौधरी और जय कुमार चौधरी के घर से भी कई ब्रीफ केश व पेटी ले गये. इस बीच रत्नेश चौधरी के घर की खिड़की तोड़ने के दौरान खटखट की आवाज पर गृहस्वामी की नींद खुली. जिसके बाद चोर भाग निकले. इस संबंध में सूचना तिसीऔता थाने को देते हुए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




