लेडीज कॉर्नर दुकान में लगी आग लाखों के सामान जलकर हुए राख
Updated at : 29 Nov 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

लालगंज नगर : लालगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर पकड़ी चौक स्थित एक लेडीज कॉर्नर की दुकान में सोमवार की रात आग लग जाने से दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान जल कर राख हो गये. इस संबंध में पीड़ित लक्ष्मीनारायणपुर निवासी दुकानदार मो. नाजिर ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार की रात […]
विज्ञापन
लालगंज नगर : लालगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर पकड़ी चौक स्थित एक लेडीज कॉर्नर की दुकान में सोमवार की रात आग लग जाने से दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान जल कर राख हो गये. इस संबंध में पीड़ित लक्ष्मीनारायणपुर निवासी दुकानदार मो. नाजिर ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके और बिजली का स्विच बंद कर घर चला गया था.
ब्रह्मवेला में करीब तीन बजे एक बगलगीर दुकानदार ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके दुकान में आग लगी है.आनन-फानन में वे अपने दुकान पर पहुंचे. तब तक आसपास के लोग भी जुट गये. थाने को सूचना दी गयी. जहां से छोटे दमकल को भेजा गया. किसी तरह से बंद शटर को काटकर खोला गया. स्थानीय लोगो और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया.
लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था. नाजिर ने बताया की एक ही दुकान में मोबाइल, चप्पल, कॉस्मेटिक का सामान बेचता था. वर्षों से चला रहे दुकान पर कभी आंच नहीं आया. लेकिन एक ही पल में सारा सामान जलकर खाक हो गया.थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा िक सुबह में सूचना मिली थी और गश्ती दल को भेजा गया था. साथ ही दमकल भी भेजा गया था. जब तक दमकल गया तब तक सभी सामान जलकर
खाक हो चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




