पैर फिसल कर नदी में गिरने से मौत

Updated at : 18 Aug 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
पैर फिसल कर नदी में गिरने से मौत

लालगंज नगर : प्रखंड क्षेत्र के घटारो दक्षिणी पंचायत के ढिबरा में स्नान करने गये 44 वर्षीय युवक की योगी स्थान घाट पर डूबने से मौत हो गयी. रामकिशोर महतो नदी तट पर गये कि अचानक पैर फिसल जाने से नदी में जा गिरे, जिससे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी. काफी खोजबीन […]

विज्ञापन

लालगंज नगर : प्रखंड क्षेत्र के घटारो दक्षिणी पंचायत के ढिबरा में स्नान करने गये 44 वर्षीय युवक की योगी स्थान घाट पर डूबने से मौत हो गयी. रामकिशोर महतो नदी तट पर गये कि अचानक पैर फिसल जाने से नदी में जा गिरे, जिससे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी. काफी खोजबीन करने के बाद शव पानी के ऊपर आया.

उपस्थित लोगों ने उसे निकाल कर स्थानीय कर्ताहां थाने को सूचना दी. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालबहादुर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया. वहीं दूसरी तरफ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. बता दें कि रामकिशोर के तीन बच्चियां और तीन बच्चे हैं.

मौके पर घटारो दक्षिणी पंचायत की मुखिया आरती देवी, पति ललन प्रसाद सिंह और घटारो मध्य की मुखिया खुशबू देवी, पति भवेश सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन