डाक कर्मी गये हड़ताल पर ठप हुई ग्रामीण डाक सेवा

हाजीपुर : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के केंद्रीय मुख्यालय के नेतृत्व में अपनी मांग के समर्थन में बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये. जिसके वजह से जिले के 250 ग्रामीण डाक घरों में काम-काज ठप रहा. विभाग द्वारा दोहरी नीति अपनाये जाने को लेकर ग्रामीण डाक कर्मियों ने अपनी मांगों के […]
हाजीपुर : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के केंद्रीय मुख्यालय के नेतृत्व में अपनी मांग के समर्थन में बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये. जिसके वजह से जिले के 250 ग्रामीण डाक घरों में काम-काज ठप रहा. विभाग द्वारा दोहरी नीति अपनाये जाने को लेकर ग्रामीण डाक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये.
संघ के सचिव मनिकांत सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कर्मचारियों का सातवां वेतन लागू हो गया. वहीं ग्रामीण डाक सेवकों के लिए विभाग द्वारा कमलेश चंद्रा कमेटी के अवधी पूरा होने के बाद भी सातवां वेतन लागू नहीं किया गया. जब तक मांगे पूरी नहीं डाक कर्मी हड़ताल पर डटे रहेंगे. इस मौके पर मुरारी कुमार पांडे, राजेश कुमार सिंह, उमाकांत, दिलीप कुमार सिंह, संजीव कुमार,धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, अभिनाश चंद्र सिंह, राजकुमार राय अन्य ग्रामीण डाक कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




