कोनहारा घाट पर स्नान के दौरान बहा युवक

Updated at : 15 Aug 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
कोनहारा घाट पर स्नान के दौरान बहा युवक

दुखद . गहरे पानी में चले जाने से युवक डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक डूब गया. एसडीआरफ टीम एवं स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक की तलाश की जा रही है. प्राप्त […]

विज्ञापन

दुखद . गहरे पानी में चले जाने से युवक डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक डूब गया. एसडीआरफ टीम एवं स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक की तलाश की जा रही है. प्राप्त जानकारी अनुसार सोहन महतो का 35 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ महतो सोमवार को दो पहर कोनहारा घाट पर स्नान करने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में स्नान कर रहे युवक पानी के तेज धार में बह गया. घाट किनारे मौजूद लोगों ने जब डुबते हुए युवक को देखा तब उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाया. लेकिन तेज धार होने के कारण युवक पानी में बह गया. युवक की डूबने की सूचना पड़ घाट पर अफरा-तफरी मच गया.
वहीं इसकी सूचना प्रशासनिक पदाधिकारियों को दिये जाने पर मौके पर पहुंची एसडीआरफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोर के सहयोग से शव की तलाश करने के लगे. वहीं घाट पर डूबे हुए युवक के परिजनों को सूचना मिलते ही घाट पर परिजनों का रो-रो कर बदहवास हो रहे है. एसडीआरफ के समाचार संप्रेषण तक डूबे हुए युवक को बरामद नहीं किया जा सका है.
क्या कहते हैं अवर निरीक्षक
सूचना मिलने के बाद कोनहारा घाट पर पहुंच कर डूबे हुए युवक की तलाश किया जा रहा है. तेज धार होने के कारण खोज-बीन में परेशानी हो रही है.
बिहारी महतो, एसआइ, एसडीआरएफ, हाजीपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन