संभावित बाढ़ को लेकर मुख्यालय में रहेंगे पदाधिकारी

Updated at : 15 Aug 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
संभावित बाढ़ को लेकर मुख्यालय में रहेंगे पदाधिकारी

हाजीपुर : स्थानीय समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को डीएम रचना पाटिल ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं बाढ़ से प्रभावित होने वाले अंचल के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बाढ़ जैसी आपदा से निबटने के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक मे संभावित बाढ़ को देखते हुए लोगों को […]

विज्ञापन

हाजीपुर : स्थानीय समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को डीएम रचना पाटिल ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं बाढ़ से प्रभावित होने वाले अंचल के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बाढ़ जैसी आपदा से निबटने के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक मे संभावित बाढ़ को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, आपदा होने की हालत में अविलंब राहत एवं सहायता पहुंचाने, बेहतर ढंग से चिकित्सा मुहैया कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर तैयारी की अद्यतन जानकारी ली गयी.

डीएम ने संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में पहले से सभी प्रकार की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया. संभावित बाढ़ आपदा के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मुख्यालय में रहने का आदेश दिया गया है. बाढ़ आपदा की स्थिति में लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा प्रशासन एवं प्रिंट मीडिया के द्वारा दी जाने वाली सूचनाओं पर अमल करने की अपील की गयी.

बैठक के बाद डीएम रचना पाटिल ने बताया कि जिले में बाढ़ की संभावित आपदा से निबटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन