शहर में नहीं हुआ अब तक वेंडिंग जोन का निर्माण

हाजीपुर : शहर में वेंडिंग जोन के निर्माण की योजना अधर में पड़ी हुई है. वेंडिंग जोन का निर्माण नहीं होने से अतिक्रमण और जाम की समस्या बदस्तूर बनी हुई है. नगर पर्षद द्वारा पिछले पांच वर्षों से वेंडिंग जोन बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन इस दिशा में प्रगति अभी तक शून्य […]
हाजीपुर : शहर में वेंडिंग जोन के निर्माण की योजना अधर में पड़ी हुई है. वेंडिंग जोन का निर्माण नहीं होने से अतिक्रमण और जाम की समस्या बदस्तूर बनी हुई है. नगर पर्षद द्वारा पिछले पांच वर्षों से वेंडिंग जोन बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन इस दिशा में प्रगति अभी तक शून्य है. वेंडिंग जोन नहीं बनने का नतीजा है कि लाख प्रयास के बाद भी शहर को अतिक्रमण और जाम जैसे लाइलाज मर्ज से मुक्ति नहीं मिल रही.
प्रशासन की ओर से भले ही समय-समय पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जाता है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकलता. अभियान के दौरान वेंडरों और फुटपाथ दुकानदारों को तत्काल तो हटा दिया जाता है, लेकिन दो-तीन दिनों के अंदर ही फुटपाथ दुकानदार उस स्थान पर फिर से काबिज हो जाते हैं. इस तरह, चंद दिनों की सुधार के बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




