रक्सौल एयरपोर्ट के लिए टेंडर जारी, सीएम सम्राट ने पीएम मोदी को कहा- थैंक यू

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

रक्सौल एयरपोर्ट के लिए टेंडर जारी

Airport In Bihar: रक्सौल एयरपोर्ट को लेकर अपडेट है. इसके लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने टेंडर जारी कर दिया है. इसे लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा.

विज्ञापन

Airport In Bihar: (मिथिलेश कुमार, पटना) बिहार में एक और हवाई अड्डा शुरू होने वाला है. केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने बुधवार को रक्सौल हवाई अड्डा के नव निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए शेयर किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.

एक्स पर सीएम सम्राट ने क्या-क्या लिखा?

सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, ‘रक्सौल हवाई अड्डा के नवनिर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया. राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रक्सौल हवाई अड्डे के रनवे, एप्रन, टैक्सीवे सहित एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी किया गया है’.

आगे यह भी लिखा, ‘यह परियोजना चंपारण क्षेत्र में हवाई यात्रा के आवागमन को सुगम बनाएगी. साथ ही व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देगी’. मुख्यमंत्री ने लिखा कि, ‘डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ, बिहार अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है.’

परियोजना के पूरा होने से क्या होगा फायदा?

इस परियोजना के पूरा होने से पूर्वी चंपारण और इसके आस-पास के इलाकों में हवाई यात्रा आसान हो सकेगी. साथ ही इकोनॉमी, टूरिज्म और व्यापार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. रक्सौल भारत-नेपाल बॉर्डर के नजदीक है. ऐसे में एयरपोर्ट के बनने से बॉर्डर इलाके के जिलों को फायदा होने के साथ-साथ नेपाल भी आना-जाना आसान हो सकेगा. इससे बुनियादी ढ़ांचे में भी सुधार हो सकेगा.

रक्सौल एयरपोर्ट को लेकर ये भी है योजना

जानकारी के मुताबिक, रक्सौल से 8 सीटर विमान के परिचालन को लेकर बैंगलोर की कंपनी स्प्रिट एयर को लेटर ऑफ इंटेंट पहले ही जारी किया जा चुका है. रक्सौल से दो रूटों पटना के पास बिहटा और यूपी के बनारस के बीच 8 सीटर विमान उड़ाने को लेकर लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया गया है. लेकिन बाद में रक्सौल एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार आदि का काम होने के बाद यहां से एटीआर-72 जैसे विमानों को उड़ाने की भी योजना है. ए-320 जैसे विमानों के परिचालन को लेकर अभी तैयारी नहीं देखी जा रही है.

Also Read: IRCTC घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टला फैसला, जानिए कब होगी अगली सुनवाई

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन