IRCTC घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टला फैसला, जानिए कब होगी अगली सुनवाई

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :06 May 2026 3:00 PM
विज्ञापन
IRCTC Scam Verdict money laundering case postponed

IRCTC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टला फैसला

IRCTC Scam: IRCTC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज फैसला टल गया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई हुई, लेकिन फैसला कोर्ट ने सुरक्षित रख लिया है. लालू परिवार के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दायर की थी.

विज्ञापन

IRCTC Scam: (मिथिलेश कुमार, पटना) राजद प्रमुख लालू प्रसाद की मुश्किलें थोड़ी उस वक्त कम हुई जब नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना फैसला टाल दिया. बुधवार को कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाने वाली थी. लेकिन, अंतिम संमय में कोर्ट ने इसे टालते हुए 22 मई को फैसला देने की बात कही है.

इनके खिलाफ चार्जशीट दायर

इस मामले में ईडी ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. कोर्ट पहले ही आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है और फैसला सुरक्षित रखा गया था.

लालू प्रसाद ने हाईकोर्ट को दी थी चुनौती

सूत्रों के मुताबिक, लालू परिवार ने निचली अदालत के अक्टूबर 2025 के उस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए थे. दूसरी ओर ईडी ने इस याचिका का जोरदार विरोध करते हुए दावा किया है कि उनके पास इस मामले से जुड़े ‘पुख्ता सबूत’ मौजूद हैं.

यह है पूरा मामला?

सीबीआई और ईडी के अनुसार, यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद 2004 से 2009 के दौरान केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे. आरोप है कि उनके कार्यकाल में आईआरसीटीसी के तहत रांची और पुरी स्थित दो होटलों के टेंडर में भारी अनियमितताएं हुईं. इन होटलों और उनसे जुड़ी जमीनों को नियमों की अनदेखी करते हुए निजी कंपनियों को पट्टे पर दिया गया, जिससे कुछ कंपनियों को अनुचित फायदा पहुंचा.

ईडी का मानना है कि इस पूरी प्रक्रिया में मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी शामिल है, जिसकी कड़ियां अब धीरे-धीरे खुल रही हैं. जबकि बचाव पक्ष इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है. अब इंतजार 22 मई का है, जब कोर्ट अपना फैसला सुनायेगा.

Also Read: आज शाम पटना आयेंगे अमित शाह और नितिन नवीन, कल पहुंचेंगे पीएम मोदी, कैबिनेट विस्तार पर हलचल तेज

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन