आज शाम पटना आयेंगे अमित शाह और नितिन नवीन, कल पहुंचेंगे पीएम मोदी, कैबिनेट विस्तार पर हलचल तेज

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन समेत अन्य नेता

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी गहमागहमी बनी हुई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नितिन नवीन आज शाम पटना पहुंचेंगे. जबकि पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को आयेंगे. सम्राट कैबिनेट में 30 से ज्यादा मंत्रियों को जगह दी जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: (मिथिलेश कुमार, पटना) 7 मई (गुरुवार) को सम्राट मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 30 से अधिक मंत्रियों को जगह दी जायेगी. ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज देर शाम पटना पहुंच जायेंगे.

मंत्रियों की लिस्ट को दिया जाएगा अंतिम रूप

अमित शाह की ओर से पास होने के बाद भाजपा के संभावित मंत्रियों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जायेगा. जबकि जदयू के संभावित मंत्रियों की लिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की सहमति के बाद तय हो गई है. गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी नई दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से गांधी मैदान आयेंगे.

पीएम मोदी के हेलीकाप्टर के लिए गांधी मैदान में तीन हेलीपैड बनाए गए हैं. शपथ समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार , केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.

भाजपा से 15 और जदयू से 14 मंत्री लेंगे शपथ

कैबिनेट विस्तार में राज्यपाल सैयद अता हसनैन भाजपा के 15 और जदयू के 14 मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे. सरकार में जदयू के दो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव पहले से शामिल हैं. इस प्रकार सरकार में जदयू के मंत्रियों की संख्या 16 हो जायेगी.

चिराग, मांझी और उपेंद्र की पार्टी से बनेंगे चार मंत्री

कैबिनेट विस्तार में एनडीए के अन्य सहयोगी दलों को भी हिस्सेदारी दी जायेगी. इनमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के दो, दूसरे केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी की पार्टी हम और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो के एक-एक मंत्री बनाए जायेंगे.

जदयू से यह होंगे मंत्री

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जदयू कोटे से डॉ. अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, लेशी सिंह, मदन सहनी,सुनील कुमार, मो. जमा खान, श्वेता गुप्ता, अतिरिक कुमार और रत्नेश सदा मंत्री बनाए जा सकते हैं. इनके अलावा कुछ नए नामों पर भी चर्चा की जा रही है, जिन्हें अंतिम समय में जोड़ा जा सकता है.

भाजपा से 15 मंत्री बन सकेंगे

भाजपा कोटे से मंत्री बनने वाले प्रमुख नामों में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, नीतीश मिश्रा, रमा निषाद, संजीव चौरसिया, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, संजय सिंह टाइगर और अरुण शंकर प्रसाद के नाम लिए जा रहे हैं.

अंतिम समय में चार सीटें रह सकती हैं खाली

सूत्र की माने तो, अंतिम समय में मंत्री के चार पद खाली रखे जा सकते हैं. दूसरे कैबिनेट विस्तार में इसे भरा जा सकता है. मई के अंतिम सप्ताह में विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा होने वाली है. इसके बाद एक और विस्तार हो सकता है.

पटना सजधज कर रहेगा तैयार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बुधवार को बताया कि सात मई को पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक पूरे शहर को झंडे और बैनरों से सजाने का काम पटना महानगर इकाई और स्थानीय विधायकों को सौंपा गया है. प्रधानमंत्री के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए राजधानी पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

Also Read: अनंत सिंह के 9 समर्थकों पर FIR, डांसर के साथ ठुमका लगाते और हथियार लहराते वीडियो हुआ था वायरल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन