पांच दिनों से महिला व उसके दो बच्चे लापता, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

सकुशल बरामदगी की परिजनों से लगायी गुहार

विज्ञापन

– सकुशल बरामदगी की परिजनों से लगायी गुहार जदिया. जदिया पंचायत के वार्ड नंबर 12 से एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. जिससे पूरे इलाके में चिंता का माहौल है. जानकारी के अनुसार वार्ड निवासी विकास कुमार की 30 वर्षीया पत्नी निधि कुमारी अपने 09 वर्षीया पुत्री रिया कुमारी एवं 06 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के साथ 19 जनवरी की दोपहर करीब 01 बजे से लापता है. परिजनों के मुताबिक निधि कुमारी बच्चों के साथ घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने सगे-संबंधियों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां महिला व बच्चों की तलाश की. लगातार प्रयासों के बावजूद जब पांच दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन बुरी तरह परेशान हो गए. थक-हारकर परिजनों ने 22 जनवरी को जदिया थाना में आवेदन देकर महिला एवं दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. इधर आवेदन मिलने के बाद जदिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने महिला और बच्चों के संभावित ठिकानों पर पूछताछ शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही महिला एवं बच्चों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन