रुक-रुक कर हो रही बारिश से सड़कों पर जलजमाव, आवागमन में परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है
सुपौल. जिले भर में शुक्रवार की देर शाम से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. एक ओर जहां पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. वहीं इस बारिश ने उन्हें काफी हद तक राहत पहुंचाई है. मौसम में आए इस बदलाव से वातावरण भी सुहावना हो गया है. हालांकि, बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है. जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर निचले इलाकों में स्थिति और अधिक गंभीर बनी हुई है. कृषि क्षेत्र में भी इस बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ कुछ फसलों को इस बारिश से फायदा हुआ है. वहीं दूसरी ओर कई फसलों को नुकसान भी पहुंचा है. किसानों का कहना है कि समय पर और संतुलित वर्षा फसलों के लिए लाभदायक होती है. लेकिन असमय या अधिक बारिश से नुकसान की आशंका बढ़ जाती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. फिलहाल, लोग बारिश के बीच राहत और परेशानी दोनों का सामना कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




