सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कोसी क्षेत्र में चार स्पेशल ट्रेनें, सहरसा जंक्शन पर तैनात स्पेशल फोर्स

सहरसा जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात स्पेशल फोर्स के जवान.
Constable Exam Special Train: केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने कोसी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. साथ ही सहरसा जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.
सहरसा से नीरज कुमार वर्मा की रिपोर्ट:
Constable Exam Special Train: रेल प्रशासन ने बुधवार को होने वाली परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और पूर्णिया कोर्ट से चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे पूरी तरह अलर्ट मोड में है.
समस्तीपुर डिवीजन की ओर से एक दर्जन से अधिक स्पेशल फोर्स कर्मियों को सहरसा जंक्शन पर तैनात किया गया है ताकि भीड़ प्रबंधन सुचारू रूप से किया जा सके.
जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ाई गई
सहरसा रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार यादव मंगलवार से ही जंक्शन पर क्राउड कंट्रोल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. रात्रि में भी अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है.
वहीं डीसीआई संजय कुमार स्वयं भी भीड़ नियंत्रण की निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.
चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार—
- सहरसा से हाजीपुर: प्रस्थान दोपहर 2:00 बजे
- दौराम मधेपुरा से हाजीपुर: प्रस्थान 1:30 बजे
- पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र: प्रस्थान शाम 6:00 बजे
- सुपौल से देवघर: प्रस्थान दोपहर 1:00 बजे
रेलवे की अपील
रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें और रेलवे के सभी निर्देशों का पालन करें.
अधिकारियों ने कहा कि इन विशेष ट्रेनों से अभ्यर्थियों को पटना पहुंचने में सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा. साथ ही परीक्षार्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










