ePaper

हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 21 Jul 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

गाड़ी रोकने के लिए जब कहा गया तो दोनों गाड़ी को पीछे घुमा कर भागने लगे

विज्ञापन

किशनपुर.

वाहन चेकिंग के क्रम में रविवार को थरिया रेलवे ढाला के समीप पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवक को दो देसी कट्ठा तथा दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे थरिया ढाला के समीप कोशी बांध पर वाहन चेकिंग चल रहा था. इसी क्रम में थरबिट्टा की ओर से एक बाइक नंबर बीआर 07 बीए 5653 पर सवार होकर दो युवक आ रहे थे. गाड़ी रोकने के लिए जब कहा गया तो दोनों गाड़ी को पीछे घुमा कर भागने लगे. पुलिस द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर शेलेंद्र यादव उर्फ अभय कुमार भारती की जेब से एक कट्ठा एवं एक मोबाइल प्राप्त हुआ. वहीं पीछे बैठा नागेश्वर यादव के हाथ में एक झोला था. झोला की जांच की गयी तो एक कट्ठा प्राप्त हुआ. गिरफ्तार दोनों युवक मधुबनी जिला निवासी बताये जा रहे हैं. बरामद बाइक, दो कट्ठा व दो मोबाइल के साथ युवक को थाना लाया गया. थाना में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. वाहन चेकिंग दल में पुअनि अभिषेक कुमार, पिंटू कुमार, सअनि विजय कुमार, प्रमोद कुमार, तरुण कुमार भारती आदि शामिल थे.

कट्टा व एक कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

निर्मली.

थाना क्षेत्र के निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 01 निवासी अंशु कुमार राय के रूप में हुई है. बताया गया कि गिरफ्तार अपराधी इससे पहले भी अन्य कई मामलों में जेल जा चुका है. बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पूर्व ही वह जमानत पर जेल से बाहर निकला था. जेल से आते ही पुनः थाना क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से योजना बना रहा था. लेकिन निर्मली थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की रात में उसे रंगे हाथ दबोच लिया. प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराध कर्मी के खिलाफ निर्मली थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मेडिकल जांच के बाद अपराधी को न्यायिक हिरासत में रविवार को भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन