443 बोतल नेपाल शराब के साथ दो बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

पकड़ी गई शराब व बाइक थाना आंध्रमठ जिला मधुबनी को सुपुर्द कर दिया गया

विज्ञापन

कुनौली. 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी न्योर द्वारा किया गया दो बाइक के साथ 443 बोतल कुल 132.9 लीटर नेपाली शराब जब्त की गयी. एसएसबी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बीओपी नेओर के सीमा स्तंभ संख्या 229/11 के समीप प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली है. ध्यान में रखते हुए एक गश्ती दल का गठन किया गया जो उक्त स्थान के लिए रवाना हुआ. इस दौरान दो व्यक्ति बाइक पर आते हुए दिखाए दिए किंतु गश्ती दल को देखते ही बाइक छोड़ वह नेपाल की तरफ़ भाग निकले. इसके बाद जवानों द्वारा सामान की विधिवत तरीके से तलाशी ली गई जिसमें 443 बोतल नेपाली देसी शराब (दिलवाले ब्रांड), प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर, कुल मात्रा लगभग 132.9 लीटर, 02 पुरानी बाइक, 01 मछली पकड़ने का जाल एवं 01 बड़ी एल्यूमिनियम डेगची जब्त की गयी. उचित कार्यवाही के पश्चात पकड़ी गई शराब व बाइक थाना आंध्रमठ जिला मधुबनी को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन