ePaper

आधुनिक वैकल्पिक उपचार पद्धतियों से होगा इलाज

Updated at : 20 Dec 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
आधुनिक वैकल्पिक उपचार पद्धतियों से होगा इलाज

सुपौल में छह दिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विज्ञापन

– सुपौल में छह दिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – राजस्थान के प्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम करेगी बीपी, डायबिटीज, जोड़ों के दर्द सहित कई रोगों का उपचार सुपौल. रोटरी क्लब सुपौल के तत्वावधान में शहरवासियों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य पहल की जा रही है. राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान, राजस्थान के सहयोग से सुपौल में 06 दिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर 22 से 27 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इस शिविर में राजस्थान के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एमए चैयनन एवं अनुभवी थैरेपिस्ट पीके पहारियान अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ मरीजों का उपचार करेंगे. शिविर विशेष रूप से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, पेट संबंधी रोग, साइटिका, जोड़ों का दर्द, थायरॉइड, माइग्रेन, अस्थमा और गठिया से पीड़ित मरीजों के लिए लाभप्रद बताया जा रहा है. शिविर में रोगियों का उपचार एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन और मैग्नेट थैरेपी जैसी आधुनिक और सुरक्षित वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों से किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार यह उपचार बिना दवा के शरीर की प्राकृतिक चिकित्सा शक्ति को सक्रिय करता है. शिविर में पंजीकरण शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है, जो पूरे छह दिनों के लिए मान्य होगा. यह शुल्क आमजन, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत भरा है. इसके लिए कई पंजीकरण केंद्र बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन