गैस एजेंसी के बाहर रोज लग रही उपभोक्ताओं की कतार

Updated:
विज्ञापन

लोग अपने सिलिंडर के लिए जोखिम उठाकर भी लाइन में लगे रहे

विज्ञापन

निर्मली. निर्मली में रसोई गैस की किल्लत से बुधवार को उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है. शहर की एचपी कैलाश गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई. कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण दर्जनों उपभोक्ताओं को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा. बताया जाता है कि कई दिनों से गैस एजेंसी पर अचानक भीड़ बढ़ने से अफरातफरी की स्थिति बन गई. लोग अपने सिलिंडर के लिए जोखिम उठाकर भी लाइन में लगे रहे. उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस की आपूर्ति नियमित नहीं होने से उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस तरह की समस्या न हो. इधर एजेंसी संचालक अखिलेश चौधरी ने बताया कि एजेंसी परिसर में भीड़ है, लेकिन गैस को कोई दिक्कत नहीं है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन