17.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारी को नैतिकता का पढाया पाठ

पुलिस अधीक्षक शरथ एसएस ने शुक्रवार की शाम प्रतापगंज थाना का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने थाना में संधारित पंजियों, संचिकाओं यथा पासपोर्ट पजी, गुंडा पंजी, आरटीआई पंजी, आगन्तुक पंजी, मालखाना पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, वारंट, इश्तिहार, कुर्की, पंजियों का अधतन अवलोकन किया.

प्रतापगंज.पुलिस अधीक्षक शरथ एसएस ने शुक्रवार की शाम प्रतापगंज थाना का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने थाना में संधारित पंजियों, संचिकाओं यथा पासपोर्ट पजी, गुंडा पंजी, आरटीआई पंजी, आगन्तुक पंजी, मालखाना पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, वारंट, इश्तिहार, कुर्की, पंजियों का अधतन अवलोकन किया. उन्होंने थाने में संधारित सभी तख्तियों का भी अवलोकन किया. आरक्षी अधीक्षक ने थाने में लबंति कांडों की समीक्षा कर संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यों को अधतन रखने को कहा. अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एंव बिक्री करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को लंबित कांडो में फरार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ लंबित कांडो वारंट, इश्तेहार कुर्की का त्वरीत गति से निष्पादन करने को कहा. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गश्ती के दौरान ज्वेलरी दुकान, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प सहित अन्य वित्तीय संस्थाओं पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. दो घंटे के निरीक्षण में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एंव कर्मियों के आवास, थाना सिरिस्ता, मालखाना, हाजत रूम, सीसीटीएनएस कक्ष एंव सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष को उन्होंने भूमि विवाद बैठक नियमित रूप से करने को कहा. थाना क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन चेकिंग और गश्ती पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एंव सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को अपनी नैतिक दायित्व को ईमानदारी, अनुशासन तथा तत्परता के साथ निर्ह्वन करने को कहा. साथ हीं उन्होंने पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया. इस मौके पर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्रबल के जवान, चौकीदार एंव अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel