हत्या की साजिश रच रहे टॉप टेन अपराधी समेत छह गिरफ्तार

Updated at : 07 Mar 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या की साजिश रच रहे टॉप टेन अपराधी समेत छह गिरफ्तार

एसपी शैशव यादव ने दी जानकारी, गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, तीन कट्टा, पांच कारतूस, एक खोखा जब्त

विज्ञापन

सुपौल. हत्या की साजिश रच रहे छह अपराधियों को त्रिवेणीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, तीन कट्टा, 05 कारतूस, एक खोखा जब्त किया गया है.

एसपी शैशव यादव ने बताया कि 04 मार्च को सूचना मिली कि जिला के टॉप 10 में शामिल अपराधी सुमन कुमार यादव कुमियाही, थाना-त्रिवेणीगंज व उसके गिरोह के सदस्य एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की साजिश रच रहे हैं. सूचना मिलते ही सूचना का सत्यापन किया गया. इसके उपरांत जिला पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी की. इसमें सुमन कुमार यादव कुमियाही, राहुल कुमार कड़हरवा, राहुल कुमार कुपरिया वार्ड नंबर 13 सभी थाना-त्रिवेणीगंज को हिरासत में लिया गया. इनकी निशानदेही पर एक पिस्टल, तीन कट्टा, तीन कारतूस एवं एक खोखा जब्त किया गया. टीम ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्य प्रवीण कुमार हरिहरपट्टी वार्ड नंबर 05, थाना-त्रिवेणीगंज को एक पिस्टल एवं दो कारतूस तथा नीतीश कुमार कुमियाही वार्ड नंबर 11, रूपेश कुमार लक्ष्मीपुर को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिया गया सुमन कुमार यादव जिला का टॉप-10 अपराधी है. बाद में सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अपराधी के पास से मोबाइल व बाइक भी की गयी जब्त

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 10 मोबाइल व एक बाइक भी जब्त की गयी है. जानकार बताते हैं कि मोबाइल के माध्यम से पुलिस अन्य अपराधियों तक पहुंच सकती है. छापेमारी दल में एसडीपीओ त्रिवेणीगंज विपीन कुमार, थानाध्यक्ष त्रिवेणीगंज रामसेवक रावत, थानाध्यक्ष राघोपुर नवीन कुमार, प्रभारी डीआईयू सेल संजय यादव, अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, पुअनि रामबहादुर सिंह, एसओजी 12 की टीम, डीआईयू सेल सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन