शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न

Updated:
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संस्थानों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई. शिक्षण संस्थानों में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा. सीताराम आवासीय विद्यालय दाहुपट्टी, पाठशाला द स्कूल ऑफ लर्निंग हॉस्पिटल रोड भपटियाही, ज्ञान गंगा मंदिर सह जगदीश पब्लिक स्कूल बगेवा, आवासीय पार्वती शिक्षण संस्थान बगेवा, भवानी संस्कार पब्लिक स्कूल चांदपीपर, लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल चांदपीपर,नम शिवाय आवासीय विद्यालय सरायगढ़ सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मां शारदे की पूजा अर्चना की गई. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रभारी बीडीओ कशिश बक्शी, भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे सहित अन्य पुलिस बल गश्त करते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन