ePaper

वोटरों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Updated at : 11 Oct 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
वोटरों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और सेविकाएं मौजूद थी

विज्ञापन

निर्मली. विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नेतृत्व में महिला पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान के तहत कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर पिंक रैली, शपथ ग्रहण एवं ग्रामीणों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मियों एवं ग्रामीणों ने मतदान के महत्व को समझते हुए 11 नवम्बर को होने वाले मतदान में स्वयं मतदान करने तथा अपने आसपास के सभी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का संकल्प लिया. सीडीपीओ ने कहा कि हर मतदाता की भागीदारी से ही सशक्त लोकतंत्र संभव है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और सेविकाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन