सुपौल मे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

Updated:
विज्ञापन

सुपौल मे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Road Accident: रात के अंधेरे में सड़क हादसा, पानी प्लांट से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

विज्ञापन

सुपौल से दीपक कुमार की रिपोर्ट.

Road Accident: सुपौल के त्रिवेणीगंज में एनएच 327ई पर देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बघला नदी पुल के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा. गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बघला नदी पुल के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 327ई पर नगर परिषद क्षेत्र स्थित बघला नदी पुल के समीप सोमवार देर रात हुआ. बताया जा रहा है कि नगर परिषद क्षेत्र के पतरघटी वार्ड संख्या-6 निवासी उपेंद्र यादव का 25 वर्षीय पुत्र बड्डो उर्फ नवनीत कुमार बाइक से बघला स्थित एक पानी प्लांट गया था. वहां से घर लौटने के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि नवनीत बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

Road Accident: राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ सिद्धांत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

चिकित्सकों के मुताबिक घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

Road Accident: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. हादसा स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा

बढ़ रही सड़क हादसों की चिंता

एनएच 327ई पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त निगरानी और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन