सुपौल में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुपौल जिला प्रशासन की बैठक
Bihar Police Exam 2026: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. 24 जून को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट.
Bihar Police Exam 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. 24 जून को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश दिए.
छह परीक्षा केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना की विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत 24 जून को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और अन्य प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सतर्कता के साथ करने का निर्देश दिया.
“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज.
अभ्यर्थियों की होगी सघन जांच
ब्रीफिंग के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित प्राप्ति एवं वितरण, निषिद्ध सामग्रियों पर प्रतिबंध, प्रभावी वीक्षण व्यवस्था तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि या कदाचार में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पर्याप्त पुलिस बल तैनात
परीक्षा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










