स्मैक बेचने के आरोप में पंचायत ने सुनायी सजा, आरोपित फरार

Updated:
विज्ञापन

पंचायत में तय हुआ कि सूखा नशा बेचना समाज के लिए जघन्य अपराध है

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सूखा नशा के विरुद्ध अभियान तेज कर दी गई है. इस कड़ी में एक युवक को नशे की तस्करी करने के आरोप में पंचायत द्वारा दंडित किया गया. पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 04 में शुक्रवार को स्मैक बेचने के आरोप में एक युवा को पंचायत द्वारा दोषी ठहराते हुए पुलिस को नहीं सौंप कर पंचायत द्वारा निर्धारित आर्थिक दंड लगाया गया. हालांकि पंचों को चकमा देकर तस्कर पंचायती से भाग गया. पंचायत में तय हुआ कि सूखा नशा बेचना समाज के लिए जघन्य अपराध है. जिसे पुलिस को सौंपने पर कुछ दिनों बाद कानून का सहारा लेकर बहुत कम राशि खर्च कर बेल पर निकल फिर से वही धंधा करने लगेंगे. इसलिए आर्थिक दंड की राशि ज्यादा लगाया जाए. दंड की राशि खबर में प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर पंचों द्वारा तय राशि चुकता नहीं करने पर आरोपित युवक के दादा के नाम से जो जमीन थी, उसे गिरवी रख कर जुर्माने की राशि चुकता की गई. जुर्माने की राशि का उपयोग समाज में आयोजित किसी सार्वजनिक कार्य में खर्च करने की बात कही गई है. पंचायत में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे. लोगों ने पंचों के द्वारा दंडित किए जाने की सराहना करते हुए कहा इससे भविष्य में और कोई युवक नशे की तस्करी में संलिप्त होगा तो वो एक नहीं सौ बार ऐसे अपराध करने से पहले सोचेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन