अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Updated at : 08 Mar 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को महिलाओं के सम्मान और बालिकाओं के सम्मान व उत्पीड़न रोकने को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

वीरपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को महिलाओं के सम्मान और बालिकाओं के सम्मान व उत्पीड़न रोकने को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जानकारी अनुसार महिलाओं के सम्मान में नगर पंचायत के पुरुष कर्मियों ने शपथ लिया. शपथ ग्रहण में कर्मी सत्यनारायण चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, अमरेंद्र कुमार सिंह, बच्चू राउत, संदीप कुमार, अरुण राय, गजेंद्र राउत, उमेश राउत, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि दर्जनों कर्मियों ने शपथ के दौरान कहा कि सभी महिलाओं व बालिकाओं का सम्मान करूंगा. लैंगिक समानता को बढ़ावा दूंगा व भेदभाव का विरोध करूंगा. अपने घर और कार्यस्थल पर महिलाओं को बढ़ावा दूंगा और उन्हें समान अवसर प्रदान करने का प्रयास करूंगा. महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का ना केवल विरोध करूंगा, बल्कि उसके खिलाफ आवाज भी उठाऊंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन